25.5 C
New York
August 31, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर एसपी ने जिला जेल जांजगीर खोखरा का किया औचक निरीक्षण

Share

जांजगीर-चांपा 31 जुलाई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा आज जिला जेल जांजगीर खोखरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा एवं कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओ के बारें में जानकारी ली। कलेक्टर ने जेलर से कैदियों की संख्या, दिनचर्या, उनके भोजन व्यवस्था, जेल परिसर की साफ सफाई, चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने हर बैरक कक्षों का निरीक्षण कर कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने जेल अधिकारियों को जेल की सुरक्षा व्यवस्था, जेल में संचालित होने वाले गतिविधियों, कैदियों को दी जा रही स्वास्थ्य सविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनील सोनी, एसडीएम जांजगीर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, तहसीलदार श्री पवन कोसमा, जेलर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई है


Share

Related posts

महापौर ने किया वार्ड क्र. 52 दर्री फर्टीलाईजर बस्ती में तालाब गहरीकरण कार्य का भूमिपूजन

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने निगम के नियमितीकरण के 549 प्रकरणों को दी स्वीकृति, आज 278 प्रकरण स्वीकृत किए गए

namanchhattisgarh

विश्व क्षय दिवस पर जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ’

namanchhattisgarh

Leave a Comment