November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु घुमन्तु पशुओं में लगाया जा रहा रेडियम बेल्ट एवं टैग

Share

जांजगीर-चांपा 04 अगस्त 2023/ राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्गाे में घुमन्तु पशुओं को सड़क दुर्घटना से बचाव के संबंध में जिले के प्रमुख राजमार्गों में घुमन्तु पशुओं के गले में रिफ्लेक्टीव रेडियम बेल्ट एवं टेगिंग किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. ए. एल. सिंह द्वारा बताया गया कि कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में घुमन्तु पशुओं की सुरक्षा के तारतम्य मे जिले के सभी प्रमुख राजमार्गाे हेतु 35 अलग-अलग विभागीय दल गठित कर पशुओं को सड़कों से हटाकर गौठानों, गौशालाओं तथा अस्थायी शेल्टर में व्यवस्थापन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही इन्हें रेडियम रिफ्लेक्टीव बेल्ट लगाकर टैगिंग किया जा रहा है, जिससे सड़कों पर इनके बैठने या आने से रात में वाहन चालको को दूर से पशुओं के होने का आभास हो सके तथा पशुओं व आम नागरिकों को दुर्घटना की संभावनाओं से बचाया जा सके।
उपसंचालक द्वारा बताया गया कि जिले मे अब तक 205 पशुओं में रेडियम रिफ्लेक्टीव बेल्ट लगाया जा चुका है तथा 245 पशुओं में टैगिंग किया गया है एवं उक्त कार्य अनवरत जारी है। उपसंचालक द्वारा पशुपालको से अपने पशुओं को सड़क पर खुले में नही छोड़ने का अनुरोध करते हुये आम नागरिको एवं स्वयंसेवी संगठनों से अपील की गई है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में विभाग का सहयोग करें तथा विभागीय अमले को घुमन्तु पशुओं में रेडियम बेल्ट व टैग लगाने हेतु आवश्यक सहायता प्रदाय करे एवं आमजनों से पशुओं को लगाये गये रेडियम बेल्ट को न छेड़ने की अपील भी की गई है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

कोरबा में सभी समाजों के लिए हो उनका अपना भवन, यह संकल्प हो रहा पूरा : राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

प्राकृतिक आपदा से राहत एवं बचाव हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक- 07817222032

namanchhattisgarh

बच्चों के संरक्षण के लिए लागू कानूनों पर बैठक सह कार्यशाला का आयोजन 06 नवम्बर को

namanchhattisgarh

Leave a Comment