July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 अगस्त को

Share

जांजगीर-चांपा 08 अगस्त 2023/ जिले आवेदकों के लिये निजी क्षेत्र रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 11 अगस्त को प्रात 10 बजे से 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक सेफ इन्टेलिजेंट सिक्युरिटी सर्विस भिलाई द्वारा सिक्युरिटी गार्ड, सिक्युरिटी सुपरवाईजर, एवं लेबर के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। सिक्युरिटी गार्ड के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं सिक्युरिटी सुपरवाईजर के 12वीं/स्नातक, कम्प्यूटर एवं 2 वर्ष का अनुभव है। चयनित आवेदकों का कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव एवं डोगरगढ (छ.ग.) के अंतर्गत रहेगा। आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैप में भाग ले सकते है। विस्तृत जानकारी इस कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा दी गई


Share

Related posts

मोबाईल मेडिकल यूनिटों में जांच व इलाज की बेहतर सुविधाएं निर्वाध रूप से बनी रहे, यह सुनिश्चित करें – कलेक्टर

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजनांतर्गत शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षक

namanchhattisgarh

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 05 सितंबर को

namanchhattisgarh

Leave a Comment