July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

Share

जांजगीर-चांपा 23 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थी जो उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे – आई.आई.टी., एम्स, आई.आई.एम. एन.एल.यू. जैसे संस्थाओं में प्रवेश प्राप्त कर अध्ययन कर रहे हैं। उन्हे तात्कालिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2023-24 प्रारंभ की गई है। इस योजनान्तर्गत पात्र अभ्यर्थियों से 31 अगस्त 2023 सायं 5 बजे आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम तथा शर्तें जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in पर उपलब्ध है। योजना से संबधित अधिक जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पुराना कलेक्टोरेट परिसर जांजगीर-चाम्पा से संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

जिले में अब तक 600.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज

namanchhattisgarh

दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव सम्पन्न

namanchhattisgarh

महापौर ने वार्डवासियों से साफ-सफाई, सड़क, नाली, पानी, बिजली संबधी समस्याओं की ली जानकारी, निराकरण के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment