16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने किया वृद्धाश्रम खोखरा का निरीक्षण

Share

जांजगीर-चांपा, 09 मार्च 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने देव सेवा समिति वृद्धाश्रम खोखरा का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजनों से मुलाकात की तथा आश्रम की व्यवस्था के बारे में उनसे चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि वृद्धावस्था में व्यायाम, योग जैसी गतिविधियां करना बहुत आवश्यक है। इससे वृद्धावस्था में शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने वृद्धजनों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने वृद्धजनों को फल का वितरण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वृद्धाश्रम की क्षमता, खानपान की व्यवस्था, रूम की सफाई व्यवस्था और उनके मनोरंजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। वृद्धजनो के खान-पान से लेकर प्रतिदिन की दिनचर्या और व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने आश्रम को आबंटित जमीन के बारे जानकारी ली एवं समय समय पर वृद्धजनों को भ्रमण पर ले जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप संचालक समाज कल्याण श्री टी पी भावे, देव सेवा समिति वृद्धाश्रम के सचिव श्री देव बर्मन एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

स्वच्छता पखवाड़ा पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल केएसटीपीपी कोरबा के बल सदस्यों द्वारा किए गए सफाई अभियान

namanchhattisgarh

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य गम्भीरता से करें – सीईओ

namanchhattisgarh

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके 05 से 07 जनवरी 2023 तक रहेंगी कोरबा प्रवास पर

namanchhattisgarh

Leave a Comment