November 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

लाईवलीहुड कालेज में 16 सितम्बर को ‘‘रोजगार मेला सह कैरियर मार्गदर्शन‘‘ का होगा आयोजन

Share

जांजगीर-चांपा 12 सितम्बर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर चांपा द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘‘रोजगार मेला सह कैरियर मार्गदर्शन‘‘ का आयोजन 16 दिसंबर 2023 को लाईवलीहुड कालेज जांजगीर में किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के 11 नियोजक शामिल होंगे तथा लगभग 1748 रिक्त पदो पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। निजी क्षेत्र के नियोजकों में डी.बी.पावर लिमिटेड बाड़ादरहा डभरा द्वारा 20 पदों पर, एक्सिस बैंक चांपा द्वारा 10 पदों पर, नव किसान बॉयो प्लांटेक बिलासपुर द्वारा 29 पदों पर, बांबे इंटेलिजेन्स सिक्युरिटी रायपुर द्वारा 100 पदों पर, न्यूट्रीन्टी क्राप केयर बिलासपुर द्वारा 47 पदों पर, फायर सेफ्टी एण्ड डिजास्टर मैनेजमेंट इन्स्टीट्यूट द्वारा 240 पदों पर,डी.एम. गट्टानी होन्डा द्वारा 04 पदांे पर, वेदांता स्कील्ड स्कूल बाल्को कोरबा द्वारा 240 पदों पर, केपस्टन सर्विस लिमिटेड हैदराबाद द्वारा 575 पदों पर, टीआरव्ही इंडस्ट्रीज़ कोरबा द्वारा 280 पदों पर, आरसमेंटा सीमेंट प्लांट न्यूको विस्टा लिमिटेड द्वारा 03 पदों पर, भारतीय जीवन बीमा निगम नैला द्वारा 150 पदों पर भर्ती की कार्यवाही कि जावेगी। उक्त पदों हेतु शैक्षणियक योग्यता न्यूनतम 10 वी 12 वी बीएससी कृषि उत्तीर्ण एवं पावर प्लॉन्ट हेतु शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई.इलेक्ट्रीशियन फीटर,वेल्डर, इंजीनियरिंग हेतु बीटेक, बीई मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं अनुभव निर्धारित किया गया है। वेतनमान संबंधित कंपनी द्वारा अलग अलग निर्धारित किया गया है। उक्त मेले में अविभाजित जांजगीर-चांपा जिले के युवा अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है एवं इस जिले के वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in/  का भी अवलोकन कर सकते है। उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

अपर कलेक्टर एवं प्रदीप साहू ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं : जनचौपाल में 159 आवेदन हुए प्राप्त

namanchhattisgarh

अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता : कलेक्टर

namanchhattisgarh

विधानसभा अध्यक्ष, प्रभारी मंत्री, कमिश्नर, डीआईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment