21.8 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित

Share

जांजगीर चांपा 14 सितंबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में संयुक्त कलेक्टर डॉ आराध्या राहुल कुमार ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक ली। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह दो दिवसीय 17 एवं 18 सितम्बर 2023 तक आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया जाएगा साथ ही इस समारोह के आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जिनमें कृषक संगोष्ठी, विधिक सेमीनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षा एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का सम्मान भी किया जाएगा। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों को स्टॉल प्रदर्शनी आदि के सम्बंध में कार्यभार सौपे गए और तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस समारोह का उद्घाटन शहीद स्मारक परिसर कचहरी चौक, जांजगीर में किया जाएगा।  इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री गुड्डुलाल जगत, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, डॉ परस शर्मा, श्री सतीश सिंह, समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

जिले में प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य हुआ कार्य विभाजन

namanchhattisgarh

13 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

आवास योजना के अपात्र हितग्राहियों की आवास स्वीकृति अस्थायी रूप से होगी निरस्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment