21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

‘स्वच्छता पखवाड़ा 2023- स्वच्छता ही सेवा’ के तहत एनटीपीसी कोरबा टाउनशिप पर चलाया स्वच्छता अभियान

Share

कोरबा| एनटीपीसी कोरबा द्वारा भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिनांक 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा- स्वच्छता ही सेवा का शुभारंभ करते हुए 01 अक्टूबर 2023 को  बी रामचंद्र राव, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा ने स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर शपथ लिया।

यह कार्यक्रम एनटीपीसी कोरबा टाउनशिप के सब्जी मंडी में आयोजित किया गया| इसी क्रम में 01 अक्टूबर 2023 को एनटीपीसी कोरबा द्वारा सब्जी मंडी में स्वच्छता अभियान भी चालाया गया तथा सब्जी मंडी के अंदर और बाहर साफ सफाई भी की गई। एनटीपीसी कोरबा ने एक जुट होकर एक घंटे के लिए श्रमदान किया।

एनटीपीसी कोरबा सब्जी मंडी पर इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व  बी.आर. राव, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा, ने किया । इस अवसर पर  मधु एस., महाप्रबंधक (ओ एंड एम),  सोमनाथ भट्टाचार्य, महाप्रबंधक (प्रचलन),  मनीष वी. साठे, महाप्रबंधक (ऐश डाइक), श्रीप्रभात राम, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण, यूनियन और एसोसिएशन के सदस्य, एवं एनटीपीसी कोरबा टीम और एनटीपीसी कोरबा की सीआईएसएफ टीम मौजूद रहे। इस मौके पर 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे| ज्ञात हो कि स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान एनटीपीसी कोरबा में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।


Share

Related posts

कक्षा बारहवीं हिन्दी विषय का परीक्षा सम्पन्न, 98 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित

namanchhattisgarh

कक्षा 10वीं और 12वीं की हिन्दी विषय की पूरक परीक्षा संपन्न

namanchhattisgarh

बिहान से जागी आत्मनिर्भरता की अलख, महिलाएं बन रहीं सशक्त और सक्षम

namanchhattisgarh

Leave a Comment