10.2 C
New York
October 17, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

चाकाबुड़ा में होगा मॉडल जैतखाम का निर्माण

Share

कोरबा 4 अक्टूबर 2023/ रायगढ़ के कोड़ातराई में 04 अक्टूबर को भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के 82 चयनित विकासखण्डों में मॉडल जैतखाम निर्माण हेतु वर्चुअली शिलान्यास किया। कोरबा जिले के जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम चाकाबुड़ा में 25 लाख रूपए की लागत से मॉडल जैतख़ाम का निर्माण किया जाएगा।
संत श्री गुरू घासीदास के सतनाम पंथ के प्रतीक जैतखाम का विकास हेतु मॉडल जैतखाम का निर्माण किया जा रहा है। गुरू घासीदास के समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, सत्य की मार्ग पर चलने की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने हेतु लोगों को प्रेरणा मिलेगी। उक्त वर्चुअली कार्यक्रम में जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम चाकाबुड़ा में मॉडल जैतख़ाम का शिलान्यास किया गया।
जिला पंचायत कोरबा के सभागार में आयोजित उक्त कार्यक्रम में रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलिमा  धृतलहरे, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप वर्चुअली रूप से जुड़े थे। साथ ही अखिल भारतीय सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीराम जांगडे, ग्राम चाकाबुड़ा के सरपंच, सचिव, ग्रामीण सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
स.क्र. /604


Share

Related posts

उद्यानिकी फसलों का बीमा 15 दिसंबर तक, पांच प्रतिशत देना होगा प्रीमियम

namanchhattisgarh

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के गौरवशाली पल के साक्षी बनें जिलेवासी : कोरबा हुआ राममय, विभिन्न भक्तिमय व मानस गायन कार्यक्रमों का आयोजन

namanchhattisgarh

आगामी वर्षाकाल में बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

namanchhattisgarh

Leave a Comment