16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

वन अधिकार पट्टे के लिए राशि मांगने पर होगी कड़ी कार्यवाही

Share

कोरबा 06 अक्टूबर 2023/ वन अधिकार पट्टों के वितरण पूर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली सुश्री रुचि शार्दुल की अध्यक्षता में अनुविभाग पाली अंतर्गत के समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारियों की बैठक आहूत की गई । बैठक में सर्व राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि, वन अधिकार पट्टों का वितरण पूर्ण रूप से निशुल्क किया जाना है । यदि उक्त कार्य में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति की लापरवाही या राशि की मांग की जाने संबंधी शिकायत प्राप्त होती है तो, प्राप्त शिकायत के आधार पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी अथवा व्यक्ति के विरूद्ध त्वरित रूप से दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
स.क्र. /623


Share

Related posts

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के कार्य निश्चित समयावधि में करें पूर्ण: कलेक्टर

namanchhattisgarh

देवी अहिल्याबाई कन्वेन्शन हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम होगा आयोजित

namanchhattisgarh

विकसित भारत संकल्प यात्रा यात्रा के तहत शिविर का आयोजन आज

namanchhattisgarh

Leave a Comment