21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

18 एवं 19 दिसम्बर को बंद रहेगा पशुवध कार्य

Share

कोरबा 12 दिसम्बर 2023 – 18 दिसम्बर सोमवार को गुरू घासीदास जयंती एवं 19 दिसम्बर मंगलवार को संत तारण तरण जयंती के विशिष्ट पावन अवसर पर नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्रांतर्गत पशुवध कार्य व मांस बिक्री की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अपने क्षेत्र के समस्त वधशालाओं व पशुवधकर्ताओं को आदेश देते हुए कहा गया है कि वे 18 एवं 19 दिसम्बर को किसी भी प्रकार का पशुवध कार्य न करें, मांस का विक्रय न करें तथा दुकानों को बंद रखें। यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय करते पाया जाता है तो मांस जप्त कर  संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।


Share

Related posts

आदेश पारित होने के बाद पालन करायें और समय पर अपलोड करे: कमिश्नर डॉ. अलंग

namanchhattisgarh

प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा: कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए 17 अप्रैल को होगी परीक्षा

namanchhattisgarh

बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने कार्यस्थल के साथ बीपीएल में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

namanchhattisgarh

Leave a Comment