13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एकलव्य विद्यालय छुरीकला में 15 दिसंबर को संभाग स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का होगा आयोजन

Share

कोरबा 14 दिसंबर 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर द्वारा 51वें राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 में भाग लेने हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयोें की संभाग स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी वर्ष 2023-24 का आयोजन 15 दिसंबर 2023 को विकासखण्ड कटघोरा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में आयोजित किया गया है।
कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभाग स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में बिलासपुर संभाग के रायगढ़, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, सक्ती व कोरबा जिला हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के दो घटक होंगे। जिसमें पहला प्रदर्शनी व दूसरा सेमीनार (मिलेट्स फॉर हेल्थ एण्ड सस्टेनेबल प्लैनेट) है। इसी प्रकार प्रदर्शनी हेतु उप थीम हेल्थ, लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट), एग्रीकल्चर, कम्युनिकेशन एण्ड ट्रांसपोर्ट तथा कम्प्यूटेशनल थिंकिंग निर्धारित की गई है। प्रत्येक थीम से 03 मॉडल का चयन कर राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भेजा जाएगा।
स. क्र. 800/


Share

Related posts

नमन छत्तीसगढ़ के प्रधान संपादक अनिल अग्रवाल को मिला सम्मान

namanchhattisgarh

श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में एनसीसी की कक्षाओं का हुआ शुभारंभ

namanchhattisgarh

निर्वाचन हेतु पेट्रोल पंप संचालकों को सुरक्षित स्टॉक रखने के निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment