15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित

Share

कोरबा 19 दिसंबर 2023/मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (एमएमवाईएसवाई), वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों द्वारा स्वयं का उद्योग, सेवा, व्यवसाय स्थापना के लिए ऋण हेतु आवेदन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त आवेदनों के अनुमोदन हेतु 22 दिसंबर 2023 को दोपहर 12 बजे कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई है।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में समिति के समक्ष आवेदकों का साक्षात्कार एवं प्रकरणों का अनुमोदन किया जाएगा। उन्होंने सभी आवेदकों को साक्षात्कार हेतु निर्धारित तिथि को 11ः30 बजे कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा में उपस्थित होने हेतु सूचित किया है।
स. क्र. 819/


Share

Related posts

सब्जियों का बढ़ गया है स्वाद, इनके मसालों की दुकानों में बढ़ रही धाक

namanchhattisgarh

अतिरिक्त आय के लिए धान बुवाई के पश्चात मेड़ो पर अरहर, तिल आदि फसल ले किसान

namanchhattisgarh

वेदांता स्किल स्कूल छत्तीसगढ़ के युवाओं को बना रहा आत्मनिर्भर

namanchhattisgarh

Leave a Comment