22.3 C
New York
August 5, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्रेक्षक से आमनागरिक निर्वाचन संबंधी कर सकते हैं शिकायत

Share

कोरबा 19 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 कोरबा लोकसभा अंतर्गत जिले के सभी चारों विधानसभा (रामपुर, कटघोरा, पाली-तानाखार, कोरबा) हेतु सामान्य प्रेक्षक श्री प्रेमसिंह मीणा (आईएएस)से आमनागरिक सुबह 9 बजे से 10 बजे तक एनटीपीसी कावेरी भवन गेस्ट हाउस कक्ष क्रमांक-1 में मुलाकात कर सकते हैं। इसी तरह उनके मोबाइल नम्बर 7647045883 में सम्पर्क कर निर्वाचन संबंधी शिकायत की जा सकती है।
इसी तरह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के दो विधानसभा (भरतपुर-सोनहत, मनेन्द्रगढ़), जिला कोरिया के 01 विधानसभा (बैकुण्ठपुर) एवं जिला गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही के 01 विधानसभा (मरवाही) हेतु सामान्य प्रेक्षक श्री कैलाश सुखदेव पगारे (आईएएस) को नियुक्त किया गया है। उक्त विधानसभा के संबंधित निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए आम नागरिक एनटीपीसी स्थित कावेरी गेस्ट हाउस में सुबह 09 से 10 बजे तक कक्ष क्रमांक 01 में मुलाकात कर सकते हैं। इसके साथ ही इनके मोबाइल नंबर 7647046318 में संपर्क कर निर्वाचन संबंधी शिकायत कर सकते हैं।
स. क्र. 64/


Share

Related posts

मुख्य सचिव से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की सौजन्य भेंट

namanchhattisgarh

जिले में धान खरीदी एक नवंबर से, उपार्जन केंद्रों में सभी तैयारियां पूरी

namanchhattisgarh

उत्साह पूर्वक बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

namanchhattisgarh

Leave a Comment