22.3 C
New York
August 5, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में हुईं जमा, स्ट्रांग रूम की गई सील : राजनीतिक दल के प्रतिनिधि रहे उपस्थित

Share

कोरबा 08 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन के लिए कोरबा संसदीय क्षेत्र में शामिल कोरबा जिले की चारों विधानसभाओं के सभी मतदान केंद्रों से मतदान दलों की सुरक्षित वापसी हो गई है। 06 मई को रवाना हुए सभी मतदान दल कल 07 मई देर रात तक आईटी कॉलेज पहुंचते रहे। मतदान दलों के आईटी कॉलेज पहुंचने के बाद ईवीएम मशीनों को जमा करने, विभिन्न प्रपत्रों एवं जानकारियों का मिलान करने के बाद सील बंद मशीनों को चारों विधानसभावार स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मशीनों एवं अन्य सामानों को जमा कराने में प्रेक्षक श्री प्रेमसिंह मीणा, कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी अलसुबह तक आईटी कालेज में तैनात रहे। कटघोरा एवं पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम को भी कटघोरा के शासकीय मुकुटधर कॉलेज से आईटी कॉलेज कोरबा लाया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष स्ट्रांग रूम में सभी मशीनों को रखकर स्ट्रांग रूम सील किया गया। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। अब यह स्ट्रांग रूम 04 जून को मतगणना के दिन ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में खोले जायेंगे। स्ट्रांग रूमों में रखी गई ईवीएम मशीनों की चाक-चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। चारों स्ट्रांग रूम के बाहर परिसर पर फोकस किये हुए सीसीटीवी कैमरों से किसी भी गतिविधि पर बारीक नजर रखी जायेगी।
स. क्र. 147/


Share

Related posts

निगम के बकायादार की प्रॉपटी को किया गया सील, निगम के वार्ड क्र. 14 में हुई कार्यवाही

namanchhattisgarh

कटघोरा वन मंडल अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों के 463 बच्चों को 44 लाख 25 हजार रुपए की छात्रवृत्ति वितरित

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने निगम के नियमितीकरण के 271 प्रकरणों को दी स्वीकृति, आज 88 प्रकरण स्वीकृत किए गए

namanchhattisgarh

Leave a Comment