November 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मतदान दलों के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई मानदेय की राशि

Share

कोरबा 08 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले में मतदान कराने वाले मतदान दलों को मतदान के दूसरे दिन ही मानदेय का भुगतान उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने इस संबंध में पूर्व से ही निर्देशित किया था कि मतदान कराकर लौटने के पश्चात् मतदान दलों को मानदेय का भुगतान अगले दिन किया जाए। जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा द्वारा 07 मई को मतदान दल में शामिल रामपुर विधानसभा के 1106, कोरबा विधानसभा के 1028, पाली-तानाखार विधानसभा के 1219, कुल 3353 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी 01, मतदान अधिकारी 02 और मतदान अधिकारी 03 के बैंक खाते में आज 08 मई को मानदेय की राशि हस्तांतरित कर दी गई है। कोरबा जिले के अधिकारी-कर्मचारी जिनकी ड्यूटी मरवाही विधानसभा क्षेत्र में लगी थी, उन मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है। एक-दो दिन के भीतर इन मतदान दलों के खातों में राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। निर्वाचन कार्यालय से तत्काल मानदेय की राशि प्राप्त होने पर मतदान दलों में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों ने खुशी जताई है।
स. क्र. 148/


Share

Related posts

राज्य स्तरीय मेगा प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए पंजीयन 5 दिसंबर तक

namanchhattisgarh

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों के रिक्त सीटों में आरटीई के तहत मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

namanchhattisgarh

04 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment