February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

उत्पाती युवकों पर कार्यवाही करने निगम ने पुलिस को लिखा पत्र

Share

कोरबा 13 मई 2024 – रविवार को सी.एस.ई.बी. चौक स्थित विवेकानंद उद्यान (अप्पू गार्डन) में उत्पाती युवकों द्वारा घटित की गई घटना को संज्ञान में लेते हुए निगम द्वारा पुलिस को इन युवाओं व असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु पत्र लिखा गया है। वहीं आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए घटना की पुनरावृत्ति न हों, इस हेतु सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने तथा सुरक्षा व्यवस्था और अधिक दुरूस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
यहॉं उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आमनागरिकों की सुविधा हेतु विवेकानंद उद्यान में वेव्हपूल का संचालन विगत कई वर्षो से सुचारू रूप से किया जा रहा है, वेव्हपूल दो पालियों में संचालित होता है प्रथम पाली में परिवार एवं महिलाओं के लिए तथा द्वितीय पाली में पुरूष वर्ग के लिए संचालित करने की व्यवस्था की गई है। रविवार 12 मई को अन्य दिवसों की भांति वेव्हपूल का संचालन सुचारू रूप से चल रहा था, प्रथम पाली समाप्त होने के पश्चात दूसरी पाली का संचालन पुरूष वर्ग के लिए प्रारंभ कर दिया गया था, इसी बीच सैकड़ों की संख्या में उत्पाती युवकों एवं असामाजिक तत्व उद्यान की बाउण्ड्रीवाल को फांद कर अंदर घुसे तथा आपस में लड़ाई झगड़ा व गाली गलौच करते हुए मारपीट व उद्यान में तोड़फोड़ करने लगे, उद्यान में उपस्थित पुलिस का एक जवान सहित निगम के तीन गार्ड युवाओं को संभालने की कोशिश की किन्तु युवाओं की तादात सैकड़ों में थी। घटना को देखते हुए उद्यान की व्यवस्था संभाल रहे सहायक अभियंता श्री विपिन मिश्रा ने तत्काल घटना की सूचना सी.एस.ई.बी.पुलिस चौकी को दी, सूचना पाकर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तथा उत्पाती युवकों को वहॉं से खदेड़ा, स्थिति को सामान्य कराया।


Share

Related posts

आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती: प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 22 जून तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

कायाकल्प आयुष राज्य स्तरीय पुरस्कार 2024 में आयुष जिला कोरबा को मिला प्रथम एवं द्वितीय स्थान

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन : विभिन्न पदों की संविदा नियुक्ति हेतु पात्र, अपात्र की सूची जारी

namanchhattisgarh

Leave a Comment