1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

चोरी गए साढ़े सात लाख रुपए को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से किया बरामद

Share

कोरबा | मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी कमलेश कुमार पिता मोहनलाल कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी वन परिसर कॉलोनी कोसाबाडी कोरबा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28-29.05.24 के दरमियानी रात्रि को मेरे क्वार्टर का ताला तोड़कर घर में रखें नगदी रकम 10 लाख रुपए को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गए हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 320/2024 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान तथा डीएसपी प्रतीभा मरकाम के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर उप निरीक्षक सुमन पोया एवं सायबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी के नेतृत्व में थाना एवं सायबर सेल की एक संयुक्त टीम बनाकर मामले की विवेचना एवं घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज को टीम के द्वारा खंगाला गया। पुलिस को सूचना मिली कि देवाशीष राय उस रात प्रार्थी का तबीयत खराब होने पर उसे घर से अस्पताल ले गया था। देवाशीष राय से कड़ाई से पूछने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया एवं चोरी किए रकम को पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत का पाये जाने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।


Share

Related posts

BSP के अंदर घुसकर कॉपर वायर की चोरी: टूटी हुई दीवार से नकली पिस्टल लेकर घुसा चोर; पकड़ा गया तो बोला-प्लांट में घुसना बहुत आसान

cradmin

विदेश में अध्ययन के लिए केन्द्रीय क्षेत्रीय राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति योजना लागू

namanchhattisgarh

बच्चों के संरक्षण के लिए लागू कानूनों पर बैठक सह कार्यशाला का आयोजन 06 नवम्बर को

namanchhattisgarh

Leave a Comment