July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

विदेश में अध्ययन के लिए केन्द्रीय क्षेत्रीय राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति योजना लागू

Share

जांजगीर-चांपा 18 मई 2023/ भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अनुसूचित जाति, भूमिहीन, खेतीहर मजदूरों, विमुक्त घुमंतु और अर्ध घुमंतु जनजातियां और पारंपरिक कारीगर श्रेणी के कम आय वाले विद्यार्थियों के लिए विदेश में अध्ययन की सुविधा के लिए केन्द्रीय क्षेत्रीय राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी की शैक्षणिक योग्यता 60 प्रतिशत अंको के स्नातक उत्तीर्ण, आयु 35 वर्ष से कम एवं पालक की वार्षिक आय 8 लाख रूपये से कम होनी चाहिए। संबंधित वर्ग के विद्यार्थी जो उक्त छात्रवृत्ति योजना के तहत विदेशों में अध्ययन करना चाहते हो केन्द्रीय क्षेत्रीय राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, पुराना कलेक्टर परिसर, विवेकानंद मार्ग जांजगीर से कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर कलेक्टर ने ली राजनैतिक दलों की बैठक

namanchhattisgarh

अग्रवाल सभा के अतिथित्य में कोरबा में होगा अग्र अलंकरण समारोह

namanchhattisgarh

आकस्मिक मृत्यु के 03 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

namanchhattisgarh

Leave a Comment