April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय पोषण माह 2024 : जल संरक्षण, प्रबंधन एवं वर्षा जल संचयन के सम्बंध में महिलाओं को दी गई जानकारी

Share

कोरबा 11 सितंबर 2024/ जिले में पोषण माह 2024 के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों के अनुसार समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण स्वास्थ्य शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वृद्धि निगरानी जैसी एक्टिविटी प्रतिदिन  की जा रही है। इसी कड़ी में  08 एवं 09 सितंबर 2024  को आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। केंद्रों में  बच्चों की सही वजन एवं ऊँचाई लेने के संबंध में समस्त कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही किशोरी बालक-बालिकाओं को जागरूक किया गया। जल संरक्षण, प्रबंधन एवं वर्षा जल संचयन के सम्बंध में महिलाओं को जानकारी दी गई । इसी प्रकार पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के माता पिता को अपने बच्चों की वजन, टीकाकरण की पूरी जानकारी रखने  के लिए जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों के वजन बढ़ाने हेतु उनके भोजन में पोषण आहार की सही मात्रा सम्मिलित करने के बारे में बताया गया।
स.क्र. 578/


Share

Related posts

नए जिले सक्ती में मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण,

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री द्वारा भेंट-मुलाकात तथा जिलों के भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं और निर्देशों पर क्रियान्वयन की स्थिति की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग

namanchhattisgarh

विधायक, महापौर ने किया साढे़ 15 लाख रूपये के विकास कार्याे का भूमिपूजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment