21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

गौवंश संरक्षण पर अनोखी प्रदर्शनी : ‘गौवंश संग्रह’ विशाल श्रृखाल ने सबका मन मोहा

Share

कोरबा । विशाल अंतराष्ट्रीय नोटों व सिक्कों कि विशाल प्रदर्शनी ने जहां बच्चों से लेकर बडों को भी प्रभावित किया । नई जानकारी के साथ हर सिक्कों और नोट के साथ डाकटिकट व माचीस के डिब्बों के कवर तक में गौमाता के दर्शन होते रहे । श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के सभागार में एक विशाल सिक्कों और अंतराष्ट्रीय नोटों की विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की एन. ई.पी. एम्बेसडर काजल खुटे, दिप शिखा सिंह, रागनी यादव, अंकिता शैलवा तिवारी के साथ श्री तेजकरण जैन, अनिल अग्रवाल व कालेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार झा के द्वारा किया गया जिसमें राजनांदगांव से विशाल श्रृंखला लेकर श्री तेजकरण जैन पहुचे थे इस संबंध में तेजकरण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि वे लगभग 40 वर्षो से गौमाता के सिक्कों और नोटों का संकलन कर रहे है अब उनके पास एक विशाल संकलन हो गया है 146 देशों के 476 नोट 144 सिक्कों उनके पास उपलब्ध है, जिसमें सभी पर गौवंश का चित्ररण किया गया है उनके द्वारा प्रदर्शनी निःशुल्क लगाई जाती है सिक्कों में उनके पास सोने चादी तांबों अन्य घातुओं से निर्मित सिक्कों को विशाल श्रृखला उपलब्ध है । उनके द्वारा भारत में लगभग 50 प्रदर्शनी गौमाता के लिए लगाई गई है


श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज झा के द्वारा बताया गया कि उनके पास गाय से संबंधित दुर्लभ सिक्कों को संग्रह है जो विद्यार्थी को काफी प्रभावित कर रहा है जिसको विश्व के विभिन्न नोटों पर गोवंश की छाप देखने को मिल रही है जिससे उनके उत्साह जनक है । इसके साथ ही गोवंश की विभिन्न डाक टिकटों में गौवंश का चित्रण भी देखने को मिल रहा है प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी रुचि से देखा और ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने इस अद्वितीय संकलन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें गाय के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में नई जानकारी मिली।


इस अवसर पर श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, श्री अग्रसेन पब्लिक स्कुल व शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी में अवलोकन किया जिसमें लगातार उनकी जिज्ञासा को तेजकरण जैन के द्वारा जानकारी देकर शांत किया और उन्हें नई जानकारी भी उपलब्ध कराई गई प्रदर्शनी के सफल आयोजन में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राध्यापकगण रानिता दास, सुश्री रूचिका कल्ला श्रीमति किरण बाजपेयी, के साथ समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


Share

Related posts

शिल्पग्राम को मिला बेहतर प्रतिसाद: बुनकरों और शिल्पकारों ने किया एक करोड़ से अधिक का व्यवसाय

namanchhattisgarh

दुर्ग में भी रायपुर की तरह बनेगा होलसेल कॉरिडोर : भूपेश बघेल

namanchhattisgarh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद पर भर्ती हेतु 03 मई तक आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment