19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में एनसीसी की कक्षाओं का हुआ शुभारंभ

Share

कोरबा । युवा वर्ग में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने के उद्देश्य से श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की कक्षाएँ प्रारंभ कर दी गई हैं। इस पहल से छात्र-छात्राओं को शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलेगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा ने कहा कि एनसीसी युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं देशसेवा की भावना विकसित होती है।
एनसीसी अधिकारी सुश्री नूपुर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के अंतर्गत ड्रिल, शारीरिक व्यायाम, आपदा प्रबंधन, समाज सेवा एवं नेतृत्व विकास से संबंधित गतिविधियाँ कराई जाएँगी। इच्छुक छात्राएँ एनसीसी से जुड़कर अपने व्यक्तित्व को निखार सकते हैं।
इस अवसर पर 1 CG बटालियन कोरबा से आए स्थाई प्रशिक्षक हवलदार मनोज कुमार ने ड्रिल व राइफल से संबंधित विभिन्न जानकारी कैडेट्स को दी | कैडेट्स में एनसीसी कक्षाओं को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
महाविद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील जैन, सचिव पवन अग्रवाल सहित समिति के समस्त सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि एनसीसी के माध्यम से छात्राएँ न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि सामाजिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रभावी भूमिका निभाएँगे।


Share

Related posts

जनपद पंचायत करतला में आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 18 फरवरी को

namanchhattisgarh

जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज कोरबा 56 मतदान केन्द्रों में शीतल पेजयल की व्यवस्था करेगा

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 20 मई से

namanchhattisgarh

Leave a Comment