21.2 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

भारतीय थलसेना की धमतरी में भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी 2026

Share

कोरबा 08 जनवरी 2026/ भारतीय थलसेना द्वारा माह मई-जून 2025 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सी.ई.ई.) का आयोजन किया गया था। सी.ई.ई. में उत्तीर्ण युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन दिनांक 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक इण्डोर स्टेडियम धमतरी में किया जा रहा है। उक्त लिखित परीक्षा (सी.ई.ई.) में कोरबा जिले से उत्तीर्ण युवाओं को आवेदित पद  AV GD  हेतु 16 जनवरी,  AV Tdn (10th)  हेतु 20 जनवरी और  AV TT, AV CIK/SKT, AV Tdn (8th)    पद हेतु 21 जनवरी 2026 को रैली में सम्मिलित होना निर्धारित है।
जिला प्रशासन धमतरी द्वारा भर्ती रैली में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ठहरने हेतु भवन की व्यवस्था की गई है। भवन का नाम एवं पता, व्यवस्थापक का नाम एवं मोबाईल नं. इस प्रकार है- सोनकर भवन राम बाग, विंध्यवासनी वार्ड, धमतरी – श्री अश्वनी पाटकर 81033.50625, रैनबसेरा, जिला अस्पताल के पास, धमतरी – श्री राजकुमार सिन्हा 9827974636, समुदायिक भवन, मराठा मंगल भवन के पास, मराठा पारा, धमतरी – श्री गिरीश गजपाल 7898388835, राखेचा भवन, साल्हेवार पारा रोड, धमतरी – श्री चेतन साहू 7398734489 है। आवेदकों को थल सेना भर्ती रैली में रैली दिनांक के पूर्व दिवस स्वयं के नित्य कार्य एवं सोने की व्यवस्था (बिस्तर) के साथ उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।
क्रमांक 1277


Share

Related posts

भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह का कोरबा प्रवास चार जुलाई से

namanchhattisgarh

जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश

namanchhattisgarh

ऑनलाइन टोकन से लेकर त्वरित भुगतान तकः धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट किसान चमरा सिंह

namanchhattisgarh

Leave a Comment