21.2 C
New York
June 15, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में अब तक किसानों से 189605 मेट्रिक टन धान की हुई खरीदी

Share

कोरबा 14 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2025-26 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में 52 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में धान खरीदी की शुरूआत से अब तक 189605..56 मैट्रिक टन गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा समितियों से धान का उठाव भी शीघ्रता से कराया जा रहा है। कोरबा जिले में अब तक 69.07 प्रतिशत, कुल 130952 मेंट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। जिला प्रशासन द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों एवं संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रो से प्राथमिकता से धान का उठाव किया जा रहा है। जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो। साथ ही किसानो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संग्रहण केन्द्रों की व्यवस्था एवं समितियों में धान की स्टैकिंग कराकर स्थान बनाया गया है।
क्रमांक 1324/


Share

Related posts

खेल अकादमी में युवाओं को फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और तैराकी का मिलेगा उत्कृष्ट प्रशिक्षण

namanchhattisgarh

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित :स्कूल कालेजों में सड़क सुरक्षा के प्रति विविध जागरूकता गतिविधियों आयोजित करने किया निर्देशित

namanchhattisgarh

उद्यानिकी फसल के किसान ले सकते है पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना ’रबी 2022’ का लाभ

namanchhattisgarh

Leave a Comment