21.2 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 150 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Share

कोरबा 20 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में 19 एवं 20 जनवरी 2026  को जिले में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा विभाग के  शिक्षकों हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के 150 शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यशाला में तम्बाकू से होने वाली हानिकारक बिमारियों, कैंसर, हृदय रोग, सांस लेने की समस्या और अन्य तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुस्प्रभावों के बारे में जानकारी दिया गया। कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं को विस्तार से बताया गया साथ ही तम्बाकू सेवन से छुटकारा पाने तथा स्कूलों  को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने निर्धारित मापदंडों को बताया गया। कार्यशाला में  जिला चिकित्सालय कोरबा में स्थित तम्बाकू नशामुक्ति केन्द्र में दी जा रही निःशुल्क परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों के बारे में जानकारी दिया गया। इसके साथ ही स्कूलों के लिए आईसी सामग्री तथा पाम्पलेट वितरित किया गया। इस कार्यशाला को संपन्न कराने में डॉ.कुमार पुष्पेश, नोडल अधिकारी (तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम), श्री पद्माकर शिंदे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम, डॉ.मानसी जायसवाल, सलाहकार(एनटीसीपी), श्री दुश्यंत कोटांगले (एफएलओ) तथा संतोष केवट सोसल वर्कर (एनटीसीपी) का सहयोग रहा।
क्रमांक 1363/


Share

Related posts

अप्रारंभ विकास कार्यो को तत्काल प्रारंभ कराएं, प्रगतिरत कार्यो को समयसीमा में पूरा करें : आयुक्त

namanchhattisgarh

आकस्मिक मृत्यु के 03 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

namanchhattisgarh

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से हरेंद्र राय के पक्के आवास का सपना हुआ पूरा

namanchhattisgarh

Leave a Comment