July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला रायपुर में 29 जनवरी से : कोरबा जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 31 जनवरी

Share

कोरबा 22 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के द्वारा 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में “राज्य स्तरीय रोजगार मेला” का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु कोरबा जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 31 जनवरी शनिवार को निर्धारित है। जिसमें निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी लगभग 15000 पदों में चयन हेतु साक्षात्कार लिया जायेगा।
उक्त रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in  मेंं रोजगार पंजीयन एवं राज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु पंजीयन दोनों आवश्यक है। साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन एवं राज्य स्तरीय रोजगार मेला में पंजीयन नहीं किया है वे वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in  में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। कोरबा जिले के आवेदक 31 जनवरी शनिवार को अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रमांक 1378


Share

Related posts

चोरी का कार बेचने के फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

कलेक्टर लेंगे मासिक समीक्षा बैठक

namanchhattisgarh

निगम के बकायादार की प्रॉपटी को किया गया सील, निगम के वार्ड क्र. 14 में हुई कार्यवाही

namanchhattisgarh

Leave a Comment