27.3 C
New York
July 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पीएम सूर्यघर योजना के इच्छुक हितग्राहियों को प्रोत्साहित कर इंस्टालेशन में प्रगति लाएं

Share

कोरबा, 03 फरवरी 2026/ कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज प्रभारी कलेक्टर एवं निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने समय-सीमा की बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन जनशिकायत, मानव अधिकार आयोग, कलेक्टर जनदर्शन से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को शीघ्रता से कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने निर्देशित किया कि लंबित पत्रों का परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित कर संबंधित को सूचित किया जाना चाहिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्री पांडेय ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पीएम सूर्यघर योजना में लक्ष्य अनुसार प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने वेंडरों की संख्या बढ़ाने और इंस्टॉलेशन में वृद्धि के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने मुख्य सचिव के बैठक से संबंधित एजेंडो पर चर्चा करते हुए विभागवार समीक्षा की। उन्होंने भूमि अधिग्रहण, अवैध उत्खनन पर कार्यवाही, राजस्व के प्रकरणों पर प्रगति, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, पीएमजीएसवाय, स्वरोजगार, कौशल विकास संबंधित विषयों पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
प्रभारी कलेक्टर ने बाल सम्प्रेषण गृह, युक्तियुक्तकरण अंतर्गत ज्वाइॅन नहीं करने वालों के विरूद्ध की गई कार्यवाही, पीएमश्री विद्यालयों में सामग्री वितरण एवं निर्माण कार्य की प्रगति, विद्यार्थियों के अपार आईडी, पीएमआवास में विद्युत मीटर, बचे हुए गांव में विद्युतीकरण,
विद्यालयों में पुस्तकों का वितरण, आंगनबाड़ी में शौचालय निर्माण हेतु जानकारी सहित जिले में संचालित महत्वपूर्ण कार्यों आदि की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्हांने अवैध हुकिंग पर कार्यवाही के निर्देश भी दिए। बैठक में जनगणना, डीएमएफ संबंधी निर्देश भी दिए गए। प्रभारी कलेक्टर श्री पाण्डेय ने 6 फरवरी 2026 को एमपी नगर ग्राउण्ड के सामने घंटाघर चौक में आयोजित होने वाले स्वच्छता शपथ महासंकल्प 2026 हस्ताक्षर अभियान अंतर्गत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान को गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल करने सभी विभाग के अधिकारियों की सहभागिता आवश्यक बताई।
इस दौरान डीएफओ श्री निशांत कुमार, प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
क्रमांक 1427


Share

Related posts

कलेक्टर श्री झा ने आईआईटी-जेईई की तैयारी के लिए 17 विद्यार्थियों को वितरित किए टेबलेट-ईयरफोन

namanchhattisgarh

सरगबंद तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 50.77 लाख तथा 3 सामुदायिक भवनों के लिए 59.77 लाख मंजूर

namanchhattisgarh

26 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment