21.2 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सरगबंद तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 50.77 लाख तथा 3 सामुदायिक भवनों के लिए 59.77 लाख मंजूर

Share

कोरबा 06 फरवरी 2026/ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका में 14 कार्यों के लिए दो करोड़ 88 लाख 10 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से राशि की मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कटघोरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-15 में बरभांठा में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 14 लाख 92 हजार, मरखीमाता मंदिर के पास शेड निर्माण के लिए 18 लाख रुपए तथा नाली निर्माण के लिए 3 लाख 85 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-2 में रेस्ट हाउस बाउंड्री वॉल से मेला ग्राउंड तक सीसी रोड के लिए 19 लाख रुपए, बी.आर. अंबेडकर भवन में बाउंड्री वॉल के लिए 24 लाख 75 हजार रुपए, बीएसएनएल ऑफिस से बी.आर. अंबेडकर भवन तक सीसी रोड के लिए 28 लाख 32 हजार रुपए, सामुदायिक भवन के लिए 14 लाख 92 हजार रुपए तथा सीसी रोड के लिए 12 लाख 92 हजार रुपए की मंजूरी दी गई है।
नगरीय प्रशासन विभाग ने कटघोरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-14 में पुलिया निर्माण के लिए 33 लाख 74 हजार रुपए एवं वार्ड क्रमांक-13 में सामुदायिक भवन के लिए 29 लाख 93 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। नगर पालिका के नवीन कार्यालय भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 17 लाख 88 हजार रुपए तथा वाहन पार्किंग हेतु शेड निर्माण के लिए 18 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-4 में सरगबंद तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख 77 हजार रुपए और आरसीसी नाली एवं स्लैब निर्माण के लिए एक लाख 10 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।
क्रमांक 1451/


Share

Related posts

कक्षा 10वीं की सामाजिक विज्ञान और 12वीं की समाजशास्त्र विषय की पूरक परीक्षा संपन्न

namanchhattisgarh

जनचौपाल में 93 लोगों ने दिये आवेदन : कलेक्टर श्री झा ने जनचौपाल में आये प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने नियमितीकरण के 183 प्रकरणों को दी स्वीकृति, आज 61 प्रकरण स्वीकृत किए गए

namanchhattisgarh

Leave a Comment