23.4 C
New York
May 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

रैम्प योजनान्तर्गत उद्योग एवं बैंकर्स बैठक संपन्न

Share

कोरबा 24 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत जिले के उद्योगों एवं बैंकर्स की  बैठक का आयोजन  कावेरी होटल डीडीएम स्कूल रोड, कोरबा में किया गया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक नीति 2025-30 के तहत उपलब्ध विभिन्न सब्सिडी एवं आर्थिक सहायता संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, विभागीय हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित बैंकों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु उपस्थित बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान योजनाओं की प्रगति को लेकर विभिन्न बैंकों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यूको बैंक कोरबा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक, लीड बैंक अधिकारी, उद्योगपति तथा विभिन्न बैंकों के प्रबंधक उपस्थित रहे।
क्रमांक 1694


Share

Related posts

मोटर सायकल चोरी करने वाले 01 आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में रिक्त पदों की संविदा भर्ती को अपरिहार्य कारणों से किया गया निरस्त

namanchhattisgarh

वार्ड क्र. 14 में महापौर ने किया प्याऊ का शुभारंभ

namanchhattisgarh

Leave a Comment