16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

रुमगरा निवासी दिव्यांग मदन दास को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मिला आवागमन का सशक्त साधन’

Share

कोरबा 09 अपै्रल 2026/प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील नेतृत्व एवं जिला प्रशासन कोरबा के सतत प्रयासों से दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं।
कोरबा जिले के रुमगरा निवासी 55 वर्षीय दिव्यांग श्री मदन दास, पिता श्री छेदी दास, जो लंबे समय से चलने-फिरने में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, अब उन्हें राहत मिली है। श्री मदन दास अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए बगीचे में पानी देने जैसे कार्य करते हैं। तीन बच्चों के पिता होने के कारण उन पर परिवार की जिम्मेदारी भी है, लेकिन शारीरिक असुविधा के चलते उन्हें दैनिक कार्यों में काफी परेशानी होती थी।
जिला प्रशासन की पहल पर समाज कल्याण विभाग द्वारा श्री मदन दास को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल प्रदान की गई है। इस सहायता से अब उनके दैनिक जीवन में बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में कठिनाई होती थी, वहीं अब वे आसानी से आवागमन कर पा रहे हैं और अपने कार्यों को अधिक सुगमता से पूरा कर पा रहे हैं।
श्री मदन दास ने बताया कि इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल मिलने से उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है। अब वे बिना किसी पर निर्भर हुए अपने कार्य कर सकेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “यह ट्राइसाइकिल मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब मुझे चलने-फिरने में परेशानी नहीं होगी और मैं अपने काम स्वयं कर पाऊंगा। मैं शासन और प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मेरे जीवन को आसान बनाने का यह प्रयास किया।”
क्रमांक 35


Share

Related posts

सीतामणी क्षेत्र मुख्य मार्ग ठेलों ने लगने से हर रोज होता यातायात जाम रोड बना पर्किग जोन

निगम के जलप्रदाय विभाग ने आज बालको क्षेत्र में की टुल्लू पम्प की जप्ती

namanchhattisgarh

महापौर पहुंचे बनिया तालाब, किया स्थल निरीक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment