21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

धौराभांठा के नवनिर्मित्त राशन दुकान का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Share

कोरबा 11 अप्रैल 2026/राशन वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने पाली विकासखण्ड के धौराभांठा गांव में नवनिर्मित शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की जायजा लेते हुए संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सोसायटी में उपलब्ध खाद्यान्न के आबंटन और भंडारण की स्थिति की जानकारी ली तथा स्टॉक का मिलान किया। साथ ही उन्होंने ई-पॉस मशीन के माध्यम से हितग्राहियों को दिए जा रहे राशन वितरण की प्रक्रिया का अवलोकन कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा करते हुए राशन वितरण की वास्तविक स्थिति जानी और उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझावों और शिकायतों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने दुकान संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि वितरण प्रक्रिया नियमित, समयबद्ध और नियमों के अनुरूप हो, ताकि किसी भी हितग्राही को असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर एसडीएम पाली श्री रोहित सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
सक्र 48/


Share

Related posts

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

अभ्यर्थियों के प्रवेश, नामांकन व्यवस्था हेतु कलेक्टर व एसपी ने लिया जायजा

namanchhattisgarh

निजात अभियान के अंतर्गत पुसकेंद्र रामपुर थाना कोतवाली क्षेत्र शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल रिस्दी में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

namanchhattisgarh

Leave a Comment