19.5 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

उद्योग मंत्री ने महिला थाना का किया लोकार्पण

Share

कोरबा 17 अप्रैल 2026/नगर विधायक एवं उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज सिविल लाइन थाना परिसर में कोरबा जिले के प्रथम महिला थाना का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यह थाना जिले का पहला महिला थाना होगा, जो न केवल महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम में सहायक होगा, बल्कि उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान को भी सुनिश्चित करेगा। मंत्री श्री देवांगन ने थाना का शुभारंभ करने के बाद निरीक्षक श्रीमती भावना खांडेकर को थाना प्रभारी का विधिवत पदभार ग्रहण कराया। इस थाने में थाना प्रभारी सहित आवश्यक बलों की पदस्थापना की गई है।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यह महिला थाना, महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा हेतु एक सुरक्षित एवं भरोसेमंद स्थान मिल सके।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने विभिन्न परीक्षाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। साथ ही थाना परिसर में एक वाटर कूलर की स्थापना की घोषणा की। इसके अतिरिक्त गर्मी के दौरान लगने वाली आग से बचाव के उपायों हेतु एक पंपलेट का भी विमोचन किया।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री पवन सिंह, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य विशिष्टजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
क्रमांक 79


Share

Related posts

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जाए सख्त कार्यवाही: कलेक्टर

namanchhattisgarh

जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज कोरबा 56 मतदान केन्द्रों में शीतल पेजयल की व्यवस्था करेगा

पाली महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

namanchhattisgarh

Leave a Comment