30.9 C
New York
June 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कोरबा के जैन भवन में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 16 एवं 17 मई को

Share

कोरबा 15 मई 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा कोरबा द्वारा 16 एवं 17 मई  को निःशुल्क मानसिक रोग निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जैन भवन, पुराना बस स्टैंड, कोरबा में आयोजित होगा।
शिविर में मुंबई के नायर हॉस्पिटल से संबद्ध क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट श्रीमती विनिता खंडूरी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। शिविर का उद्देश्य नागरिकों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना है।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क परामर्श एवं उपचार सुविधा का लाभ उठाएँ।
क्रमांक 252


Share

Related posts

मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक अंतर्गत 33 हितग्राहियों को आज आवासगृह आबंटित

namanchhattisgarh

तेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन :20 अप्रैल से सभी शैक्षणिक संस्थाएं प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक

namanchhattisgarh

नागरिकों को विश्वास में लेकर कार्य करेंगे तो निश्चित ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे: श्री बघेल

namanchhattisgarh

Leave a Comment