23.4 C
New York
May 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर श्रीमती साहू ने गांवों में ग्राम सभा सम्मेलन सुचारू रूप से कराने के दिये निर्देश

Share

कोरबा 23 अप्रैल 2022/पंचायतीराज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने शासन द्वारा  जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ग्रामसभा सम्मेलन का आयोजन सुचारू रूप से  कराने के निर्देश सभी एसडीएम और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए है। 24  अप्रैल को आयोजित होने वाली ग्रामसभा की बैठक हेतु जनपद पंचायतवार प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं उनके आश्रित ग्रामों में  समय सारिणी निर्धारित कर एक तिथि में किसी ग्राम पंचायत के एक  ग्राम में ग्रामसभा का आयोजन करने के निर्देश दिए गए है। गांवों में ग्रामसभा आयोजित करने के लिये स्थानीय स्तर पर आवश्यकता अनुसार अधिकारी-कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी दी गयी है।  ग्रामसभा में बिन्दुवार एजेण्डा पर विशेष रूप से चर्चा किया जाएगा। ग्राम सभा बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण वार्षिक कार्ययोजना में जिन घटकों में 15वें वित्त आयोग का अनिवार्य अभिषरण है, उन गतिविधियों का अनुमोदन कर राशि को जीपीडीपी में समावेशित करते हुए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज करने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत आईकॉनिक वीक, क्रियान्वयन के संबंध में चयनित 02 विषयों की लक्ष्य पूर्ति वित्तीय वर्ष 2022-23 में करने हेतु संकल्प पारित करने की चर्चा होगी। हर घर जल ग्राम का सत्यापन अथवा हर घर जल बनाने के लिये संकल्प पारित किया जाएगा। ग्रामीण नल जल प्रदाय योजनाओं के संधारण एवं संचालन के लिये आवश्यक राशि की व्यवस्था जल कर के माध्यम से वहन किये जाने हेतु संकल्प पारित करने चर्चा होगी। जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत द्वारा स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अन्य विषय वस्तु को ग्रामसभा के एजेण्डा में शामिल किया जा सकता हैं।
       राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार वर्ष 2022 के संबंध में पंचायतीराज दिवस के उपलक्ष्य पर  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर के जिला साम्बा की ग्राम पंचायत पल्ली से त्रिस्तरीय पंचायत पुरस्कारों हेतु चयनित ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाना है। भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जावेगा। उक्त कार्यक्रम को 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशेष ग्राम सभा में ऑनलाईन माध्यम से प्रदर्शित किये जाने हेतु निर्देश दिए गए है।
क्रमांक 72/

Share

Related posts

ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती हेतु दावा आपत्ति 29 जनवरी तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

पूर्वजो द्वारा वर्षो से काबिज वन भूमि का मालिकाना हक मिलने से वनवासी परिवारों की बदली जिन्दगी

namanchhattisgarh

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment