21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

29 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 28 अप्रैल 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 29 अप्रैल को विभिन्न 08 वार्डो में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 अप्रैल शुक्रवार को वार्ड क्र. 03 राताखार दुर्गा पण्डाल के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन काली मंदिर रोड के पास,वार्ड क्र. 18 चेकपोस्ट सी.एस.ई.बी. बस्ती मंच के पास, वार्ड क्र. 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन चर्च के सामने, वार्ड क्र. 47 डुमरमुड़ा सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 48 सेमीपाली सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 59 विकासनगर मदरसा मोहल्ला ईदगाह के पास, वार्ड क्र. 67 बांकीमोंगरा नं.-2 अंबेडकर नगर स्टेज के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डो में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

पहाड़ी कोरवा युवती को योग्यतानुसार शासकीय विभाग में नौकरी कराएं उपलब्ध: कलेक्टर

namanchhattisgarh

कॉल ड्राप, स्लो इंटरनेट की समस्या दूर करें दूरसंचार कम्पनियांॅ : महापौर

namanchhattisgarh

Leave a Comment