15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर 25 मई को नक्सली हिंसा में शहीदों को किया जाएगा नमन

Share

कोरबा 18 मई 2022/झीरम घाटी में 25 मई 2013 को नक्सली हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए सभी लोगों की स्मृति में 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर नक्सली हिंसा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया जाएगा। 25 मई को सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा को बनाए रखते हुए सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करते हुए छत्तीसगढ़ को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया जाएगा।
क्रमांक 119


Share

Related posts

अब केरल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी होगी रबर की खेती

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने ली जिले के राइस मिलर्स की बैठक, धान उठाव व मिलिंग व्यवस्था पर की चर्चा

namanchhattisgarh

जेल निरीक्षण समिति द्वारा जिला जेल खोखरा और उपजेल सक्ती का किया गया निरीक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment