21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इडस्ट्रीज में अंतिम मतदाता सुची प्रकाशन हुआ

Share

कोरबा ।   जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इडस्ट्रीज कोरबा के 2022-24 के कार्यकाल के लिए 31मई 2022 मंगलवार को चुनाव होना है चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 18 मई 2022 बुधवार को चेम्बर ऑफ कॉमर्स भवन में मतदाता सुची का अंतिम प्रकाशन मुख्य निर्वाचन अधिकारी व चुनाव अधिकारीयों के द्वारा कर दिया गया । जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इडस्ट्रीज में अध्यक्ष एक पद महामंत्री एक पद एवं कोषाध्यक्ष एक पद का निर्वाचन किया जाना है संविधान के अनुसार अध्यक्ष का कोरबा शहर तथा महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष को कोरबा जिला का निवासी होना आवश्यक है । अध्यक्ष एवं महामंत्री के लिए 5 वर्ष पुरानी सदस्यता तथा कोषाध्यक्ष के लिए 3 वर्ष पुरानी सदस्यता होनी आवश्यक है

चुनाव कार्यक्रम में  18 मई 2022 बुधवार प्रातः11ः00बजे मतदाता सुची का चेम्बर ऑफ कॉमर्स के भवन में अंतिम प्रकाशन किया गया 29 मई 2022 रविवार प्रातः 10ः00 से 12ः00 बजे तक नामांकन, अपराहन 2ः00बजे प्रत्याशियों की सुची का प्रकाशन, शाम 5ः00 बजे तक नामांकन वापसी, शाम 6ः00 बजे अंतिम सूची का प्रकाशन  31 मई 2022 चुनाव होने पर प्रातः 10ः30 बजे से 3ः00 बजे तक मतदान, अपराहन 4ः00 बजे से मतगणना पश्चात परिणाम की घोषणा होगी। मतदाता सुची के अंतिम प्रकाशन के अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशीष  खेतान व सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल अग्रवाल रामसिंह अग्रवाल, राजेश तिवारी व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे जिसके साथ ही चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर शहर में सरगर्मी तेज हो गई है


Share

Related posts

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक 30 जून को

namanchhattisgarh

संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु मेरिट सूची जारी

namanchhattisgarh

सरायपाली का शिशुपाल पर्वत पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित

namanchhattisgarh

Leave a Comment