27.3 C
New York
July 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

निगम के जलप्रदाय विभाग ने आज बालको क्षेत्र में की टुल्लू पम्प की जप्ती

Share

कोरबा 19 मई 2022 – आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर निगम के जल प्रदाय विभाग द्वारा नल कनेक्शनों में टुल्लू पम्प लगाकर पानी खींचने वालों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है, आज भी बालको जोन के कैलाशनगर बस्ती में कार्यवाही करते हुए अमले द्वारा टुल्लू पम्प जप्त किया गया तथा संबंधित को कड़ी हिदायत दी गई कि दोबारा टुल्लू पम्प लगाने का प्रयास न करें अन्यथा नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही भी की जा सकती है।
यहां उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में पाइप लाइनों के माध्यम से नियमित रूप से सुबह शाम पेयजल की आपूर्ति की जाती है तथा निगम का निरंतर प्रयास रहता है कि आम नागरिकों को पर्याप्त पेयजल प्राप्त हो, उन्हें पानी की कमी ना पड़े किंतु कतिपय लोगों द्वारा पाइपलाइन ,नल कनेक्शनों में घरों के बाहर व अंदर टुल्लू पंप लगाया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप अन्य नागरिकों को घरों में पानी का प्रेशर कम हो जाता है, उनके घरों में कम प्रेशर से पानी पहुंचता है ,जिससे अनावश्यक असुविधा लोगों को होती है, इसकी शिकायत को पूरी गंभीरता से लेते हुए आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने टुल्लू पंप लगाने वालों पर त्वरित कार्यवाही करने एवं टुल्लू पंप जप्त करने के आदेश निगम अमले को दिए थे। निगम के जल प्रदाय विभाग के अधिकारी कर्मचारी लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। आज इसी कड़ी में बालको जोन के कैलाशनगर बस्ती में यह कार्यवाही की गई, एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के नल कनेक्शन में टुल्लू पम्प लगाकर पानी खींचा जा रहा था, जिसकी जानकारी प्राप्त होते ही जलप्रदाय अमला मौके पर पहुंचा तथा टुल्लू पम्प को जप्त कर लिया।
जलापूर्ति व्यवस्था में सहयोग दें, नलों में न लगाएं टुल्लू पम्प – पाइप लाइनों ,नल कनेक्शनों मे टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचने वालो को हिदायत देते हुए आयुक्त श्री प्रभाकर पांडे ने कहां है कि नल कनेक्शनों में टुल्लू पंप लगाकर निगम की पेयजल व्यवस्था में व्यवधान उपस्थित न करें, इससे अन्य नागरिकों के घरों में पानी का प्रेशर कम होता है ,उन्हें कम पानी मिलता है तथा अनावश्यक परेशानी होती है। उन्होंने कहा है कि निगम अमले द्वारा इस पर कार्यवाही की जा रही है टुल्लू पंप जप्त करने के साथ ही नल कनेक्शन का विच्छेदन भी किया जा सकता है ,अतः नलों में टुल्लू पंप न लगाएं, निगम की जलापूर्ति व्यवस्था में सहयोग दें एवं निगम द्वारा की जाने वाली कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचें।
नियमित की जा रही जल शुद्धता की जांच – नगर  निगम के जलप्रदाय विभाग के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा निगम द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल की शुद्धता की जांच विभिन्न प्वाइंटों पर प्रतिदिन नियमित रूप से की जा रही है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में निगम द्वारा आपूर्तित पेयजल शुद्धता के निर्धारित मानक के अनुरूप हों, इसके साथ ही सभी वार्डो व बस्तियों में पर्याप्त रूप से पेयजल की आपूर्ति हो, नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त पेयजल मिले, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


Share

Related posts

अवैध प्रतिबंधित 480 नग नशीली कैप्सूल के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ लेने इच्छुक शिक्षित बेरोजगार कर सकते हैं आवेदन

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने की सी-मार्ट में खरीददारी,सामग्रियों के गुणवत्ता को सराहा

namanchhattisgarh

Leave a Comment