15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

26 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 25 मई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 26 मई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 मई गुरूवार को वार्ड क्र.  02 गणेश पण्डाल गेरवाघाट के पास, वार्ड क्र. 15 छ.ग.रा.वि. मण्डल 01 ढोढ़ीपारा, वार्ड क्र. 21 कांशीनगर आंगनबाड़ी के पास गांधी पुतला, वार्ड क्र. 37 दैहानपारा सामुदायिक भवन शिव मंदिर, वार्ड क्र. 42 न्यू शांतिनगर स्टेज के पास रूमगरा, वार्ड क्र. 49 अगारखार ऊर्जा द्वार गेट के पास, वार्ड क्र. 54 सर्वमंगला मंदिर आश्रम के पास, वार्ड क्र. 66 शिव मंदिर के पीछे स्टेज के सामने में कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु घुमन्तु पशुओं में लगाया जा रहा रेडियम बेल्ट

namanchhattisgarh

अमानक कीटनाशक प्रोफेनोफॉस 40 साइपरमेथ्रिन 4, के जिले में भण्डारण, वितरण एवं प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से लगाया गया प्रतिबंध

namanchhattisgarh

जनचैपाल में आवेदन लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला श्रीमती तुलसी बाई को मिलेगा बीपीएल राशन कार्ड

namanchhattisgarh

Leave a Comment