13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

चोरी की पांच नग मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

कोरबा  | पुलिस अधीक्षक  कोरबा  भोज राम पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है कि थाना क्षेत्र में चोरी जैसे घटनाओं पर अंकुश लगाएं एवं चोरी जैसे अपराध को अंजाम देने वालों पर त्वरित कार्यवाही करे इसी तारतम्य में आज दिनांक 28-05-2022 को पाली थाना पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम तालापारा में एक व्यक्ति चोरी का मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में ग्राहक का तलाश कर रहा है की सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही वास्ते हालात वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर एवं उनसे दिशा-निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल के नेतृत्व में एक टीम तैयार कर मौका स्थल ग्राम तालापारा में गवाह एवं पुलिस पार्टी के रेड कार्यवाही किए जो एक व्यक्ति मोटरसाइकिल ङिलक्स सोल्ङ को बेचने की फिराक में ग्राहक का तलाश कर रहा था जिसे हिरासत में लेकर नाम पता पूछने पर अपना अर्जुन सिंह कवर पिता बुधवार सिंह पवार निवासी डुमरी थाना बाल्को का रहने वाला बताया संदेही व्यक्ति से मोटरसाइकिल के संबंध में दस्तावेज पेश करने नोटिस दिए जो मोटरसाइकिल का कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिया जिसे हिकमत अमली से पूछताछ पर आरोपी के द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को बुधवारी बाजार क्षेत्र कोरबा एवं आसपास के क्षेत्र से अपने साथी गीत कुमार निवासी सतरंगा के साथ मिलकर चोरी करना तथा बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश करना बताया साथ ही मौके पर एक मोटरसाइकिल को बरामद करवा कर अन्य चार नग मोटरसाइकिल को दमिया जंगल में छुपा कर रखना बताया जिस पर से आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल स्वयं से तथा चार मोटरसाइकिल दमिया जंगल मे आरोपी के पेश करने पर कुल 5 नग मोटरसायकल की जब्ती कर मौके पर ही आरोपी के विरुद्ध धारा 41(1-4) जाफौ/379 भादवि के तहत  गिरफ्तार किया गया, बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया उक्त समस्त कार्यवाही में निरीक्षक अनिल पटेल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 377 हिरावन सुरते आरक्षक शैलेंद्र कुमार, नारायण कश्यप, गितेश देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका तथा योगदान रहा


Share

Related posts

संभागायुक्त डॉ. अलंग अवकाश पर, श्री चौहान होंगे प्रभारी आयुक्त

namanchhattisgarh

पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्ण संकल्प के साथ सभी को देनी चाहिए अपनी सहभागिता: कलेक्टर

namanchhattisgarh

शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment