15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

02 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 01 जून 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 02 जून को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 02 जून गुरूवार को वार्ड क्र. 02 तुलसीनगर सामुुदायिक भवन, वार्ड क्र. 10 संजयनगर स्टेज के पास, वार्ड क्र. 21 बुधवारी गणेश पण्डाल दशहरा मैदान, वार्ड क्र. 34 पुराना रिसदा सामुदायिक स्टेज के पास कौशिल्या मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 41 परसाभांठा कांजीहाउस के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 50 पावरसिटी गेट के पास सांस्कृतिक मंच के सामने, वार्ड क्र. 56 जेठूदफाई सामुदायिक भवन शकुंतला मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 64 घुड़देवादफाई आंगनबाड़ी केन्द्र 02 के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

शत प्रतिशत मतदान हेतु सभी निकाय पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ कार्य करें -आयुक्त

namanchhattisgarh

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम सहित सुरक्षित यातायात व्यवस्था पर हो प्रभावी पहल: परिवहन मंत्री

namanchhattisgarh

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को शपथ

namanchhattisgarh

Leave a Comment