April 18, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले का सबसे ज्यादा आकर्षक, भव्य व सुंदर स्थल बनेगा अशोक वाटिका – राजस्व मंत्री

Share

कोरबा 07 जून 2022  – राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने आज कहा कि शहर का पुराना व जीर्ण-शीर्ण उद्यान अशोक वाटिका कोरबा जिले का सबसे ज्यादा आकर्षक, सुंदर व भव्य स्थल बनेगा, जहॉं पर सभी आयु वर्ग के लोगों को पर्यटन, मनोरंजन, स्वास्थ्य, खेलकूद सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया होगी। उन्होने कहा कि अशोक वाटिका को संवारना मेरी प्राथमिकताओं में से एक कार्य था, जो अब पूर्ण होने जा रहा है।
उक्त बातें राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने आज अशोक वाटिका उन्नयन व विकास कार्य के भूमिपूजन अवसर पर कही। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद से पौने 10 करोड़ रूपये की लागत से अशोक वाटिका के उन्नयन व विकास का कार्य कराया जाना हैं, आज प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि उक्त महत्वपूर्ण कार्य का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की गई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षद व एल्डरमेनगण तथा शहर के वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित थे। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर दिए गए अपने उद्बोधन में आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कोरबा प्रवास के दौरान मेरे द्वारा अशोक वाटिका उन्नयन व विकास कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया था, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस पर अपनी स्वीकृति देते हुए 10 करोड़ रूपये की लागत से अशोक वाटिका उन्नयन व विकास कार्य की सौगात शहर को दी थी। आज वह स्वर्णिम अवसर आ चुका है कि अशोक वाटिका के उन्नयन व विकास का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। उन्होने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल से कोरबा के लिए मैंने जितनी मांगे रखी थी, उन्होने सभी मांगों को पूरा किया है। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि अशोक वाटिका के विकास कार्य हेतु जो प्लान तैयार किया गया है, शत प्रतिशत उस पर अमल कराया जाएगा तथा एक भव्य स्वरूप में वाटिका हमारे सामने होगी, जो सभी नागरिकों के लिए खुली रहेंगी। उन्होने आगे कहा कि निगम क्षेत्र में विगत 06-07 वर्षो में दर्जनों सर्वसुविधायुक्त उद्यान बनाए गए हैं, इसके साथ ही सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर कार्य हुए हैं, जो आप सबके सामने हैं।
कोरबा के लिए ऐतिहासिक सौगात – इस अवसर पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयास से कोरबा को अशोक वाटिका की ऐतिहासिक सौगात मिली है, जो शहर का एक प्रमुख पर्यटन, मनोरंजन व खेलकूद सुविधाओें से युक्त स्थल बनेगा, हम सभी के सपने पूरे होंगे। उन्होने आगे कहा कि राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल द्वारा नितनई सौगाते कोरबा को दी जा रही है, जिसके लिए मैं उनके प्रति दिल से आभार व्यक्त करता हूॅं।
राजस्व मंत्री जो कहते हैं, वह करते हैं – इस मौके पर सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सपने उनके पूरे होते हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती हैं, ठीक इस पंक्ति को चरितार्थ करते हैं, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल। उन्होने कहा कि वास्तव में एक जनप्रतिनिधि, एक नेता जयसिंह अग्रवाल जी जैसा होना चाहिए क्यांेकि वे जो कहते हैं, उसे अवश्य पूरा करते हैं।
राजस्व मंत्री की परिकल्पना साकार – इस मौके पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष व शहर के वरिष्ठ नागरिक श्रीकांत बुधिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने अशोक वाटिका के लिए जो परिकल्पना की थी, वह आज साकार होने जा रही है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार श्री जसराज जैन ने कहा कि राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल वास्तव में कम्पलीट मैन हैं, उन्होने जो कहा, वह किया। वास्तव में उन्होने कोरबा में ऐतिहासिक रूप से विकास कार्य कराएं हैं, जिसके लिए उनका धन्यवाद। वहीं वरिष्ठ नागरिक श्री गोपाल अग्रवाल ने कहा कि राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने अशोक वाटिका को इस स्वरूप में लाने के लिए बहुत पहले से सोच रखा था, सदैव इस पर चर्चा होती थी, हमें खुशी है कि आज उनकी यह सोच पूरी होने जा रही है। कार्यक्रम का संचालन एम.आई.सी.सदस्य श्री संतोष राठौर के द्वारा किया गया, वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष श्री      सुरेन्द्रप्रताप जायसवाल ने आभार प्रदर्शन किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र्रप्रताप जायसवाल, मेयर इन काउंसिल सदस्य सपना चौहान, संतोष राठौर, कृपाराम साहू, पार्षद अनुज जायसवाल, एल्डरमेन रूपा मिश्रा एवं आरिफ खान, अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र वासन, पूर्वांचल सर्वसमाज के अध्यक्ष ठाकुर  अवधेश सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुकेश राठौर, वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन, विजय खेत्रपाल, छेदीलाल अग्रवाल एवं सुभाष अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, जे.पी.अग्रवाल, विमल जजोदिया, दुष्यंत शर्मा, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, शैलेष सिंह सोमवंशी, हाजी इकबाल दयाला, इंदिरा विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश राठौर, रजनीश निषाद, हरिशचन्द्र निषाद, राजेन्द्र डागा, श्वेता सिन्हा,  गायत्री नायक, अविनाश बंजारे, चन्द्रशेखर पाण्डेय, मनोज अग्रवाल, मुकेश गोयल, अभिषेक गोयल, पंतग केंवट, राकेश देवांगन, यशवंत चौहान, द्रौपदी तिवारी, शशि अग्रवाल, नरेश वर्मा, रामस्वरूप मोदी, मोहम्मद शाहीद आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकबंधु उपस्थित थे।


Share

Related posts

मिनी माता सम्मान के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक

namanchhattisgarh

शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग आवश्यक – आयुक्त

namanchhattisgarh

04 अक्टूबर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment