-1.6 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

डभरा में पंजीयन शिविर एवं प्लेसमेंट कैंप 10 जून को

Share

जांजगीर-चांपा 08 जून 2022/ जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 10 जून को सुबह 11 बजे से शासकीय आई.टी.आई डभरा में किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में भारतीय जीवन बीमा निगम नैला द्वारा ग्रामीण अभिकर्ता एवं शहरी अभिकर्ता के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। जिसमें शैक्षणिक योग्यता ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं हेतु 10वीं एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं हेतु 12वीं पास एवं स्टाईफण्ड 5000 रुपये निर्धारित है।
शिविर में नये रोजगार पंजीयन और नवीनीकरण का कार्य प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। नये पंजीयन के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराकर सत्यापन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ शिविर में उपस्थित हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ रोजगार पंजीयन शिविर और पंजीयन मार्गदर्शन शिविर में शामिल हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर से संपर्क किया जा सकता है।


Share

Related posts

कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जिला अधिकारियों की ली बैठक

namanchhattisgarh

20 जुलाई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

एड्स बीमारी के संबंध में जागरूकता के लिए रथ रवाना

namanchhattisgarh

Leave a Comment