19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्री बी.एड एवं प्री डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त परीक्षा में 15,500 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Share

जांजगीर-चांपा, 08 जून 2022/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला द्वारा छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 12 जून को आयोजित होने वाली प्री बी.एड एवं प्री डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा हेतु जिले के परीक्षा केंद्रों में 26 परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 26 केन्द्र बनाये गये हैं। प्रवेश परीक्षा प्री बी.एड में 9593 एवं प्री डी.एल.एड में 5907 कुल 15,500 परीक्षार्थी शामिल होंगें।
परीक्षा के लिए शासकीय जाज्वल्य देव नवीन कन्या महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामकृष्ण राठौर शासकीय पॉलिटेक्निक, शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय क्रमांक 1, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा, ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैला, ज्ञान ज्योति उमावि, ज्ञान रोशनी लोक कल्याण संस्था खोखरा, केशरी शिक्षण समिति खोखरा, विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उमावि बनारी, शासकीय उमावि तिलई, शासकीय उमावि धुरकोट, जिज्ञासा उमावि जांजगीर, हरीराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उमावि चांपा, शासकीय उमावि बरपाली चांपा, शासकीय बालक उमावि चांपा, लायंस इंग्लिश उमावि चांपा, सरस्वती शिशु मंदिर चांपा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।


Share

Related posts

मोबाईल मेडिकल यूनिटों में जांच व इलाज की बेहतर सुविधाएं निर्वाध रूप से बनी रहे, यह सुनिश्चित करें – कलेक्टर

namanchhattisgarh

निश्चित समय समय-सीमा में पूर्ण करें निर्माण कार्य : कलेक्टर

namanchhattisgarh

युगल नृत्य व हॉउजी प्रतियोेिगता सम्पन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment