July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एड्स बीमारी के संबंध में जागरूकता के लिए रथ रवाना

Share

कोरबा 21 फरवरी 2023/एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अतंर्गत जिले में कला दल के माध्यम से एड्स के संबंध में जानकरी एवं बचाव हेतु कला जत्था जन जागरूकता रथ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एस.एन. केसरी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ एवं कला जत्था दल 21 फरवरी से 12 मार्च 2023 तक जिले के शहरी क्षेत्रों तथा समस्त विकासखण्डों में भ्रमण कर एड्स बीमारी के संबंध में लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान कला जत्था दल गायन, नृत्य, तथा नाटक के माध्यम से लोगों को एड्स बिमारी के लक्षण तथा उसके बचाव के संबंध में जागरूक करेगें। रथ रवानगी कार्यक्रम के दौरान डाॅ.जी.एस. जात्रा, नोडल अधिकारी एड्स, डाॅ. के.के. देवांगन, जिला टीकाकरण अधिकारी, डाॅ. अशरफ अंसारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, तथा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समस्त कर्मचारी तथा एड्स कार्यक्रम से संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
क्रमांक 954/


Share

Related posts

राज्यस्तरीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में कोरबा टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अपर कलेक्टर श्री पाटले ने दी बधाई

namanchhattisgarh

कक्षा 9वीं से 12वीं अजा. अजजा. वर्ग के विद्यार्थियों की केन्द्र प्रवर्तित छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

namanchhattisgarh

कोरबा कंप्यूटर कॉलेज में किया गया सायबर जागरूकता कार्यक्रम

namanchhattisgarh

Leave a Comment