July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

रोजगार मेला: 20 पदों में भर्ती के लिए 15 जून को लगेगा मेला

Share

कोरबा 13 जून 2022/जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में 15 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा। रोजगार मेले के माध्यम से दो निजी संस्था एस.बी.आई. कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक कोरबा में रिलेशनशिप मैनेजर और ब्रांच रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव्ह के कुल 20 पदो पर रोजगार मेले के माध्यम से भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी श्री जे.पी. खाण्डे ने बताया कि रोजगार मेले में स्नातक पास आवेदको की नियुक्ति की जानी है। रोजगार के लिए युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। जिले के इच्छुक बेरोजगार युवा 15 जून को सुबह 11 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
क्रमांक 208/


Share

Related posts

ईद -उल -फितर, परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया सौहाद्रपूर्ण माहौल में मनाने शांति समिति की बैठक सम्पन्न

निजात अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्र पुरानी बस्ती ब्राह्मण पारा मोहल्ला में जाकर चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

namanchhattisgarh

बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया का खतरा होता है अधिक, सोते समय करें मच्छरदानी का उपयोग

namanchhattisgarh

Leave a Comment