19.8 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

21 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 20 जून 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 21 जून को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 जून मंगलवार को वार्ड क्र.  02 सामुदायिक भवन तुलसीनगर के पास, वार्ड क्र. 12 सामुदायिक भवन अमरैयापारा, वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार सामुदायिक भवन बांस बाड़ी, वार्ड क्र. 39 आजादनगर स्टेज, वार्ड क्र. 45 राजीवनगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 48  इंदिरा नगर सुमेधा आशीष अग्रवाल घर के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 54 जरहा जेल स्कूल के पास, वार्ड क्र. 65  बांकी 04 नं. दफाई सामुदायिक भवन बांकी नं. 02 बस्ती के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

राज्योत्सव कार्यक्रम में सजेगा बिहान बाजार, छत्तीसगढ़ी व्यजनों का भी मिलेगा स्वाद

namanchhattisgarh

आधिपत्य वाले क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था व अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करें सार्वजनिक व औद्योगिक प्रतिष्ठान – आयुक्त

namanchhattisgarh

अधिकारियों को सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेने एवं त्वरित निराकरण करने के दिए गए निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment