November 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रमः वृहद समाधान शिविर का आयोजन 24 जून को नोनबिर्रा में

Share

कोरबा 23 जून 2022/जिला प्रशासन द्वारा सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत 24 जून को विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा में वृहद समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में नोनबिर्रा क्लस्टर के अंतर्गत 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन सेवाओं से लाभान्वित होंगे। शिविर के पहले क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले गांव में डोर टू डोर सर्वे करके ग्रामीणजनों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जा चुके हैं। आवेदनों का विभागवार निराकरण कर समाधान शिविर में ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान से अवगत कराया जाएगा और सेवाएं प्रदान की जाएगी। नोनबिर्रा में आयोजित होने वाली समाधान शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत लाभान्वित होने वाले 15 ग्राम पंचायतों में नोनबिर्रा, पिडिया, बाधापाली, केराकछार, सेन्द्रीपाली, डोंगाआमा, केरवाद्वारी, करतला, कोटमेर, फत्तेगंज, औराई, लीमडीह, दादरकला, गिधौरी, जुनवानी शामिल है।
समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों से शिविर के पहले घर घर सर्वे के दौरान प्राप्त आवेदनों का समाधान कर सेवाएं प्रदान की जाएगी। इन सेवाओं में फौती नामांतरण, नामांतरण, आपसी बंटवारा, सीमांकन, किसान किताब प्रदाय करना, बी-1 वाचन, आय, जाति, निवास हेतु पटवारी प्रतिवेदन प्रदान करना, राशन कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,  विवाह प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्रक, मनरेगा जॉब कार्ड, मनरेगा मातृत्व भत्ता,  ई-श्रम कार्ड, नवीन राशन कार्ड  वितरण, राशनकार्ड में त्रुटि सुधार, दिव्यांग, बुजुर्ग का राशन कार्ड  वितरण आदि शामिल है। विद्यार्थियों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र प्रदान करना, दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण, मोट्राईज्ड ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, ट्रायसायकल, बैसाखी, श्रवण यंत्र इत्यादि वितरण एवं अन्य सुविधा, पेंशन से संबंधित शिकायतों का निराकरण आदि सेवाएं समाधान शिविर में प्रदान की जाएगी। शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरण, गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की पहचान, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण, आयुष्मान कार्ड बनाया जाना व वितरण, छत्तीसगढ़ महिला कोष से महिला स्व सहायता समूह को ऋण स्वीकृति चेक, ऋण माफी प्रमाण पत्र का वितरण आदि सेवाएं भी प्रदान की जाएगी।

क्रमांक 239


Share

Related posts

गेरवाघाट में घटित बलवा का मामला : एक ही परिवार के 07 सदस्य गिरफ्तार

namanchhattisgarh

एसटी, एससी एवं ओबीसी विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 10 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

जटगा पुलिस के द्वारा रेलवे साइडिंग से चोरी किए गए सामान के साथ आरोपियों को पकड़ा

namanchhattisgarh

Leave a Comment