1 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सीतामणी से निकालेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Share

कोरबा। स्वामी श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा इस वर्ष भी आषाढ़ शुक्ल द्वितीया ( दुतिया ) 01-07-20२२ दिन शुक्रवार सीतामणी स्टेशन रोड़ में स्थित श्री राजाराम मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली जावेगी इस महाराज रवि मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 51 वर्ष से यह भगवान जगन्नाथ जी कि रथ यात्रा का अयोजन किया जा रहा है जो शहर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरती है । इस वर्ष रथयात्रा प्रारंभ प्रातः पुजन उपरांत दोपहर 03ः00 बजे से होगा ।
’रथ यात्रा का महत्व’
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा अपनी मौसी के घर जाते हैं. रथ यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से तीन दिव्य रथों पर निकाली जाती हैं. सबसे आगे बलभद्र का रथ, उनके पीछे बहन सुभद्रा और सबसे पीछे जगन्नाथ का रथ होता है. इस साल जगन्नाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी
’क्यों निकाली जाती है रथ यात्रा?’
पद्म पुराण के अनुसार, भगवान जगन्नाथ की बहन ने एक बार नगर देखने की इच्छा जताई. तब जगन्नाथ और बलभद्र अपनी लाडली बहन सुभद्रा को रथ पर बैठाकर नगर दिखाने निकल पड़े. इस दौरान वे मौसी के घर गुंडिचा भी गए और यहां सात दिन ठहरे. तभी से जगन्नाथ यात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है. नारद पुराण और ब्रह्म पुराण में भी इसका जिक्र है.


Share

Related posts

निगम के जलप्रदाय विभाग ने आज बालको क्षेत्र में की टुल्लू पम्प की जप्ती

namanchhattisgarh

चोरी की पांच नग मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

प्रेस पत्रकार संघ छत्तीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष ने रंगों के पावन पर्व होली पर अपनी शुभकांमना दी

namanchhattisgarh

Leave a Comment