July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

08 जुलाई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 07 जुलाई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 08 जुलाई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 08 जुलाई शुक्रवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू गौमाता चौक स्टेज के पास, वार्ड क्र. 14 मैग्जिनभांठा सामुदायिक मंच दशहरा मैदान के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर मंदिर के पास, 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन चर्च के सामने, वार्ड क्र. 47 डबरीपारा ग्रामसभा भवन के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 52 यादव बस्ती स्कूल के पास, वार्ड क्र. 62 कुचैना आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 66 शांतिनगर आंगनबाड़ी के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

समाधान शिविर ने तेंदूपत्ता संग्राहक की विधवा परमेश्वरी के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

namanchhattisgarh

कलेक्टर की पहल से प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले सात मृतकों के परिजनों को मिले 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा में राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए हिन्दी पखवाड़ा 2022 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment